Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग! सप्लाई चैन को लेकर इन मुद्दों पर चर्चा

Shilpi Narayan
22 March 2026 9:19 PM IST
खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग! सप्लाई चैन को लेकर इन मुद्दों पर चर्चा
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज भारत की एनर्जी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। दरअसल, पीएम आवास पर हुई इस लेवल बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी समेत कई अन्य मंत्री मौजूद थे। यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली।

डेवलपमेंट पर लगातार नजर रखना प्राथमिकता

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ सप्लाई चैन को लेकर समीक्षा की। पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर, पेट्रोलियम, कच्चा तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से जुड़ी स्थिति की प्रधानमंत्री ने समीक्षा की। पीएम ने पूरे देश में निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए और लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रिब्यूशन पर जोर दिया।

मीटिंग में देश भर में बिना रुकावट सप्लाई

इसमें सीनियर मंत्री पेट्रोलियम, पावर और फर्टिलाइजर सेक्टर की स्थिति का आकलन करेंगे। मीटिंग में देश भर में बिना रुकावट सप्लाई, स्टेबल लॉजिस्टिक्स और अच्छे डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस किया। वहीं अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा मिडिल ईस्ट संकट के बीच उपभोक्ता और उद्योग के हितों की रक्षा के लिए ग्लोबल डेवलपमेंट पर लगातार नजर रखना प्राथमिकता है।

मिडिल ईस्ट में जंग से एनर्जी संकट

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वेस्ट एशिया में युद्ध ने दुनिया भर में एनर्जी संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय चरित्र का एक अहम टेस्ट बताया था, जिसके लिए शांति, धैर्य और ज्यादा जन जागरूकता के साथ स्थिति को संभालने की जरूरत है। पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया था कि सरकार इंटरनेशनल सप्लाई चेन में रुकावटों को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन में आई रुकावटों को दूर करने के लिए भी लगातार कोशिशें चल रही हैं।

Next Story