Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पीएम आवास पर हुई CCS की बैठक! जानें किन मुद्दों पर दिया जोर

Shilpi Narayan
1 April 2026 10:06 PM IST
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पीएम आवास पर हुई CCS की बैठक! जानें किन मुद्दों पर दिया जोर
x

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर CCS की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत पर इसके आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का आकलन करना, तेल-गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और वैकल्पिक व्यापारिक मार्गों पर विचार करना था।

वैकल्पिक मार्गों की तलाश पर हुई चर्चा

बता दें कि इस मीटिंग में मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। ईरान-इजराइल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल-गैस की सप्लाई श्रृंखला को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश पर चर्चा की गई। सरकार ने मिडिल ईस्ट संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

राज्यों के साथ तालमेल बनाने पर दिया जोर

बता दें कि इस बैठक में देश में जरूरी सामान की उपलब्धता और जमाखोरी/कालाबाजारी को रोकने के लिए राज्यों के साथ तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री सहित प्रमुख मंत्री शामिल थे।

Next Story