Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाड़ी देशों में तनाव के बीच पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात! जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Shilpi Narayan
24 March 2026 6:32 PM IST
खाड़ी देशों में तनाव के बीच पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात! जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं ये जंग पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है, जिसमें मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालातों पर गंभीर चर्चा की गई। हालांकि इससे पहले पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान भी इस तनावपूर्ण स्थिति और वैश्विक नेताओं से चल रही बातचीत का जिक्र किया था।

मिडल ईस्ट संकट पर चर्चा

दोनों नेताओं ने विशेष रूप से ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर बात की। पीएम मोदी ने शांति और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया। चर्चा का एक बड़ा हिस्सा दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग, 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' को खुला रखने और वहां जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर केंद्रित था।

अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है गहरा असर

पीएम मोदी ने क्षेत्र में काम कर रहे लाखों भारतीय नागरिकों और वहां फंसे भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पीएम ने राज्यसभा में कहा कि भारत इस संकट को लेकर न केवल अमेरिका, बल्कि ईरान और इजरायल के साथ भी निरंतर संपर्क में है। पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका भारत की ऊर्जा सुरक्षा (तेल-गैस आपूर्ति) और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है।

Next Story