Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाड़ी देशों में तनाव के बीच पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात! शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर की चर्चा

Shilpi Narayan
17 March 2026 10:11 PM IST
खाड़ी देशों में तनाव के बीच पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात! शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर की चर्चा
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया में असर देखने को मिल रहा है। इस युद्ध का भारत में भी असर देखने को मिल रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की है। साथ ही शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की कामना की है।

पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की

पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए काम करना जारी रखेंगे

पीएम ने आगे कहा कि हमने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हम होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमत हुए। हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

Next Story