Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाड़ी देशों में आई तबाही के बीच बड़ी संख्या में लोगों का भारत आना शुरू! सरकार ने प्रवासियों को भारत लाने का उठाया जिम्मा

Shilpi Narayan
3 March 2026 2:08 PM IST
खाड़ी देशों में आई तबाही के बीच बड़ी संख्या में लोगों का भारत आना शुरू! सरकार ने प्रवासियों को भारत लाने का उठाया जिम्मा
x

नई दिल्ली। इजराइल और ईरान में युद्ध के बीच खाड़ी देशों में तबाही का मंजर हैं। इस युद्ध में लाखों की संख्या में भारतीय इन देशों में फंसे हुए थे। जो भारत आने के लिए छटपटा रहे थे। इस बीच भारत सरकार ने अपने सभी लोगों को भारत लाने का जिम्मा उठाया है। दरअसल, आज बड़ी संख्या वहां फंसे लोगों को भारत लाया गया है।

सैकड़ों भारतीय दुबई और अबू धाबी से आए वापस

बता दें कि भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' (Operation Sindhu) के माध्यम से संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से भारतीयों को निकालना शुरू कर दिया है। हाल ही में विशेष उड़ानों के जरिए सैकड़ों भारतीयों को दुबई और अबू धाबी से दिल्ली और चेन्नई वापस लाया गया है। तनाव के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद कर दिया है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने खाड़ी क्षेत्र के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

नौकरी और सुरक्षा पर संकट

साथ ही खाड़ी देशों में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते हैं। युद्ध की स्थिति में निर्माण, विमानन और आतिथ्य (hospitality) जैसे क्षेत्रों में छंटनी, वेतन में देरी और वीजा अनिश्चितता का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोग डरे हुए हैं। हाल के आंकड़ों (दिसंबर 2025 तक) के अनुसार, वीजा अवधि समाप्त होने या वर्क परमिट नियमों के उल्लंघन के कारण भी बड़ी संख्या में भारतीय लौट रहे हैं। अकेले सऊदी अरब ने 2025 में 11,000 से अधिक भारतीयों को वापस भेजा है।

सरकार की तैयारी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आश्वासन दिया है कि सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है और भारतीय मिशनों के संपर्क में है।

Next Story