Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरानी जंग के बीच दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, अचानक बंद हुआ एयरस्पेस...

Aryan
9 March 2026 5:48 PM IST
ईरानी जंग के बीच दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, अचानक बंद हुआ एयरस्पेस...
x
7 घंटे तक हवा में रहने के बाद यह विमान वापस दिल्ली लौट रहा है

नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 033 को बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा। करीब 7 घंटे तक हवा में रहने के बाद इस विमान को दिल्ली वापस लेकर आना पड़ा। दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से वहां के हालात काफी बिगड़ गए हैं। इस कारण कुछ देशों ने अपना एयरस्पेस अचानक बंद कर दिया है।

इंडिगो के प्रवक्ता का बयान

ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट इथियोपिया-एरिट्रिया सीमा के पास से वापस लौट गई है। इस पूरे मामले में इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा कारणों और हवाई रास्ते पर लगी पाबंदियों के कारण फ्लाइट को आगे ले जाना संभव नहीं था।

क्रू की सुरक्षा सबसे जरूरी

इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए विमान को वापस बुला लिया गया। वहीं, अब कंपनी अधिकारियों से बात कर रही है ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द दूसरी उड़ान या अन्य रास्ते से भेजा जा सके।

Next Story