Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला! भारत के पास एक समझौता करने वाला PM...

Shilpi Narayan
5 March 2026 12:44 PM IST
ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला! भारत के पास एक समझौता करने वाला PM...
x
भारत की तेल सप्लाई खतरे में है, हमारा 40% से ज्यादा इम्पोर्ट होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है। LPG और LNG के लिए हालत और भी खराब है।

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग से खाड़ी देशों में तबाही देखने को मिल रही है। वहीं इस युद्ध को लेकर भारत में भी सियासी उफान आया है। इस बीच मराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दुनिया एक उतार-चढ़ाव वाले दौर में आ गई है। आगे तूफानी समुद्र आने वाला है।

हमें एक मजबूत हाथ की जरूरत है

उन्होंने आगे कहा कि भारत की तेल सप्लाई खतरे में है, हमारा 40% से ज्यादा इम्पोर्ट होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है। LPG और LNG के लिए हालत और भी खराब है। यह लड़ाई हमारे आस-पास तक पहुंच गई है, एक ईरानी जंगी जहाज हिंद महासागर में डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। ऐसे समय में, हमें एक मजबूत हाथ की जरूरत है। इसके बजाय, भारत के पास एक समझौता करने वाला PM है जिसने हमारी स्ट्रेटेजिक आज़ादी को सरेंडर कर दिया है।

Next Story