Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज! भारत आ रहा है जग लाडकी

Shilpi Narayan
17 March 2026 11:00 AM IST
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज! भारत आ रहा है जग लाडकी
x

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां देश LPG का किल्लत से जुझ रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं। इससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर तत्काल राहत मिली है।

नंदा देवी टैंकर आज पहुंचने वाला है कांडला पोर्ट

बता दें कि कतर के रास लाफान पोर्ट से 46,000 टन एलपीजी लेकर चला टैंकर शिवालिक नौ दिन की यात्रा के बाद मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया। इसी तरह लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आ रहा नंदा देवी टैंकर आज कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। दोनों जहाज सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व में हैं। वहीं यूएई के फुजैरा पोर्ट से शनिवार को रवाना हुआ क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पहुंचने की उम्मीद है। यह जहाज करीब 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि जहाज उसी दिन रवाना हुआ था, जब फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था।

मुंद्रा पोर्ट पर विशेष स्टोरेज सुविधा मौजूद

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा का कहना है फारस की खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, शिवालिक से आए एलपीजी में से 20,000 टन मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि बाकी 26,000 टन न्यू मैंगलोर पोर्ट भेजा जाएगा। वहीं नंदा देवी के एलपीजी को कांडला पोर्ट के पास वडिनार में समुद्र में ही छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे अलग-अलग स्थानों तक सप्लाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मुंद्रा पोर्ट पर विशेष स्टोरेज सुविधा मौजूद है, जहां से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम के मिथी रोहर होते हुए गेल को भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के जरिए देशभर में सप्लाई होती है।

Next Story