Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BMC: मुंबई मेयर सस्पेंस के बीच संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज! कहा- ताज होटल है या जेल...

Aryan
18 Jan 2026 2:18 PM IST
BMC: मुंबई मेयर सस्पेंस के बीच संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज! कहा- ताज होटल है या जेल...
x
संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के पार्षदों को इस तरह से होटल में बंदी बनाकर रखना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

मुंबई। मुंबई में मेयर पद को लेकर खींचतान और होटल पॉलिटिक्स पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के बयान ने सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे भी मुंबई में भाजपा का मेयर नहीं चाहते। बता दें कि राउत के बयान से शिवसेना ठाकरे-शिंदे गुट की राजनीति का पारा गरम हो गया है। वहीं, सीएम फडणवीस ने किसी विवाद से इनकार किया है।

संजय राउत ने कहा

संजय राउत ने मीडिया से कहा कि एकनाथ शिंदे के पार्षदों को इस तरह से होटल में बंदी बनाकर रखना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन पार्षदों को डर है कि उनका अपहरण किया जा सकता है, उन्हें तोड़ा जा सकता है। ऐसे में शिंदे ने उन्हें ताज होटल में बंद कर दिया है और वहां पुलिस का कड़ा पहरा है। इस तरह का वाक्या होना बहुत चिंताजनक बात है और ये पार्षदों के अधिकारों का हनन है।

सांसद संजय राउत का बयान

सांसद संजय राउत ने कहा कि वह ताज लैंड्स एंड होटल में खाना खाने जा रहे हैं और इस पर किसी को बेवजह शक नहीं करना चाहिए। दरअसल उनका यह बयान इसलिए चर्चा में है, क्योंकि इसी होटल में शिवसेना शिंदे गुट के जीते हुए पार्षदों को ठहराया गया है।

देवेंद्र फडणवीस बात मानने से करेंगे इनकार

वहीं संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे किस पद के लिए अड़े हैं, यह उनके दल का मामला है। उनका दल बीजेपी का अंगवस्त्र है, अमित शाह उनके प्रमुख हैं। वे उनके पास जाकर मांग करेंगे, लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस उनकी बात नहीं सुनेंगे। उन्होंने अपने नगरसेवकों को बंद करके रखा है, उन्होंने विधायकों को तोड़ा, इसलिए अब नगरसेवकों को भी कोंडकर रखना पड़ रहा है। पहले वे विधायकों को सूरत ले गए थे।

गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि भाजपा अकेले दम पर मेयर बनाने की स्थिति में नहीं है, उसे बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए शिवसेना की जरूरत है। वहीं, शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Next Story