Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दी सलाह

Shilpi Narayan
7 April 2026 9:43 PM IST
अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दी सलाह
x

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं जंग अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां कुछ भी हो सकता है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले जारी हैं। ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी धमकी देते हुए कहा है कि आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है। इस बीच ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी की है और उन्हें जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी है।

लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए

बता दें कि भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है कि लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए और सभी पावर प्लांट और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहना चाहिए। एडवाइजरी में कहा गया है कि जो लोग दूतावास के बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें अंदर ही रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए।

मौत का सिलसिला हो जाएगा खत्म

दरअसल, डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। ट्रंप ने कहा कि हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है। 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह धमकी तब दी है, जब होर्मुज स्ट्रेट खोलने और समझौता करने की डेडलाइन खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं।

Next Story