
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- साउथ एक्टर धनुष से...
साउथ एक्टर धनुष से डेटिंग की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर ने किया कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर छाई अभिनेत्री, देखें वीडियो

मुंबई। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष की डेटिंग की पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रही हैं। इस बीच एक जानकारी मिल रही है कि मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है, जिसने दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाहों को हवा दे दी है।
हीं मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पिछले महीने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को कार में बैठे देखा जा सकता है। साथ ही वह वीडियो में अपने फैंस से पूछती हुई नजर आ रही हैं कि क्या उन्होंने उनकी फिल्म के लिए टिकट बुक करा ली है।
इसके बाद मृणाल धनुष की आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' के गाने ‘एन्ना सुगम' को गाते हुए झूमती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कहा जा रहा है कि हाल ही में मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों, डॉ. कार्तिका कृष्णमूर्ति और विमला गीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है।
इसके अलावा एक्टर की बहनों ने भी उन्हें फॉलो किया है। इस खबर ने धनुष-मृणाल के अफेयर्स की चर्चाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि,मृणाल या धनुष ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।