Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की माथापच्ची शुरू! क्या नीतीश फिर से संभालेंगे पार्टी की कमान?

Shilpi Narayan
16 March 2026 3:58 PM IST
बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की माथापच्ची शुरू! क्या नीतीश फिर से संभालेंगे पार्टी की कमान?
x

पटना। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी जंग छिड़ी हुई है। सभी पार्टी एक दूसरे पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। वहीं सीएम नीतीश कुमार भी अब बिहार की सियासत छोड़ दिल्ली की राजनीति में कदम रखने वाले हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। इसके नतीजे आज शाम में जाएंगे। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का चुनाव होने जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी

दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। वहीं 22 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख है जबकि 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 24 मार्च तक नाम वापसी की तारीख तय की गई है। एक से अधिक नामांकन पर चुनाव होगा। एक से अधिक नामांकन हुआ तो 27 मार्च को चुनाव होगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलेगा? कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार ही जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे।

फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे

बता दें कि हर तीन साल बाद संगठन का चुनाव होता है। इसी प्रक्रिया के तहत पिछले साल दिसंबर में ही अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाना चाहिए था लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के कारण तीन महीने का समय मांगा गया था। ऐसे में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। हालांकि नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा नामांकन करे इसकी संभावना काफी कम है। वहीं नीतीश कुमार के ऊपर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता का भरोसा है। ऐसे में यह तय है कि अध्यक्ष पद के लिए केवल नीतीश कुमार का नाम रहेगा। बिना कहीं विरोध के वह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

Next Story