
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बंगाल में अमित शाह ने...
बंगाल में अमित शाह ने तरेरी आंखें! हंगामों के बीच रोड शो को दौरान कहा- पखवाड़े भर डालूंगा डेरे, नहीं चलने दूंगा TMC की गुंडागर्दी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार का बिगुल बज गया है। सभी पार्टियां जोरों से इसकी तैयारियों कर रही है।। ऐसे में अमित शाह विशेष रूप से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए नंदीग्राम पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा है, मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं।
क्या बोले अमित शाह
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बंगाल चुनाव में 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। मैं यहां खासतौर पर सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं. शुभेंदु की जीत बंगाल में परिवर्तन की नींव रखेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मैंने पूरे बंगाल का दौरा किया है और जहां भी जाता हूं, वहां एक ही आवाज गूंज रही है- ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो। चुनाव से पहले ही बंगाल का दौरा करें, जहां भी जाएं, हर जगह यही आवाज सुनाई दे रही है कि सरकार को विदा कर दो और ममता बनर्जी को बाय-बाय कह दो।
बंगाल के वोटरों को कोई गुंडा नहीं रोक सकता
अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बंगाल के वोटरों को कोई गुंडा नहीं रोक सकता। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में बहा देने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट डालना चाहिए।




