Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मुंबई में अमित शाह ने कहा- भाजपा बैसाखियों पर नहीं चलती, परिवार नहीं परफॉर्मेंस चाहिए

Aryan
27 Oct 2025 7:12 PM IST
मुंबई में अमित शाह ने कहा- भाजपा बैसाखियों पर नहीं चलती, परिवार नहीं परफॉर्मेंस चाहिए
x
केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव भी जीतना होगा।

मुंबई। आज यानी सोमवार को मुंबई में बीजेपी के महाराष्ट्र राज्य का नए मुख्यालय का भूमि पूजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना के बाद से हमने हमेशा संगठन की अवधारणा के आधार पर अपनी पार्टी के कामकाज को किया है। उन्होंने कहा कि आप लोग खुश होंगे डबल इंजन सरकार से लेकिन मैं नहीं, क्योंकि मुझे ट्रिपल इंजन सरकार चाहिए। हमने हमेशा सिद्धांतों के आधार पर काम करने नीतियां बनाई हैं।

परिवारवाद वाली राजनीति देश में अब नहीं चलेगी

दरअसल दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के पास महाराष्ट्र भाजपा के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने साबित कर दिया है। परिवारवाद वाली पार्टियों की राजनीति अब इस देश में नहीं चलेगी। काम की राजनीति से ही देश बढ़ेगा। इसका सबसे अच्छा उदाहरण मोदी जी हैं। एक साधारण चायवाले के घर में जन्मा एक बच्चा अपने समर्पण, त्याग और कड़ी मेहनत से भारत का प्रधानमंत्री बना है।

भाजपा बैसाखियों पर नहीं चलती

अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा बैसाखियों पर नहीं, बल्कि अपने बल पर चलती है। केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव भी जीतना होगा। इतनी मेहनत करिए कि विपक्ष का सफाया हो जाए। वे दूरबीन से भी नजर न आ सके।

मैं बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बना

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक सिद्धांतों के हिसाब से चलती है। मेहनती कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बूथ अध्यक्ष था और राष्ट्रीय अध्यक्ष बना, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो एक गरीब परिवार से हैं, अपनी प्रतिबद्धता एवं त्याग की वजह से तीन बार देश के पीएम बने।


Next Story