Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हत्या का आरोप, देखें वीडियो

Shilpi Narayan
7 April 2026 2:00 PM IST
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हत्या का आरोप, देखें वीडियो
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक सनसनी घटना सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया सनराइज सोसायटी में आज सुबह 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। साथ ही इसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी युवती

बता दें कि युवती के पिता सोसायटी में ही कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। युवती प्रत्येक दिन सोसाइटी में दौड़ लगाने जाती थी। परिजनों ने बताया कि युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को मौके से उठने ही नहीं दिया और कार्रवाई की मांग करते रहे।

पुलिस ने परिजनों को दिया आश्वासन

इस दौरान एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जमकर हंगामा हुआ, पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।

Next Story