Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अन्नया पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' का टीजर हुआ रिलीज, भर-भर के हैं किसिंग सीन्स, जानें कब रिलीज होगी

Anjali Tyagi
7 April 2026 12:39 PM IST
अन्नया पांडे और लक्ष्य की चांद मेरा दिल का टीजर हुआ रिलीज, भर-भर के हैं किसिंग सीन्स, जानें कब रिलीज होगी
x

मुंबई। अन्नया पांडे और लक्ष्य की अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल का टीजर रिलीज हो गया है। जिसके बाद फैंस अब बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। टीजर में अनन्या और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल छू लिया है। दोनों के बीच कई रोमांटिक और किसिंग सीन्स दिखाए गए हैं।

कैसा है टीजर?

टीजर में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के बीच की केमिस्ट्री काफी चर्चा में है। इसमें दोनों के बीच कई रोमांटिक और किसिंग सीन्स दिखाए गए हैं। इसे देखने के बाद फैंस अब इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। लक्ष्य लालवानी पहली बार बड़े परदे पर इतनी बड़ी स्क्रीन में नजर आएंगे।

धर्मा प्रोडक्शन ने रिलीज किया टीजर

वहीं धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हर पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता। आरव और चांदनी के प्यार के रास्ते को देखिए! चांद मेरा दिल - टीजर अभी आ गया है! 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।'

रिलीज डेट

यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए निर्धारित है। पहले इसकी रिलीज़ 10 अप्रैल 2026 को होनी थी, लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई।

Next Story