
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अनन्या पांडे ने...
अनन्या पांडे ने ट्रोलिंग से निपटने के लिए ये अभियान किया शुरू! विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आएंगी नजर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत की। कम समय में ही उन्होंने 'पति पत्नी और वो', 'खाली पीली' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
हालांकि अक्सर किसी न किसी वजह से वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म आने वाली फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर चर्चा में हैं। यह अनन्या की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है, जिसमें वह लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस 'म्यूजिकल लव स्टोरी' के निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली है।
वहीं अभिनेत्री अपनी चुलबुली छवि और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि स्टार किड होने के कारण उन्हें अक्सर नेपोटिज्म और अपने संघर्षों पर दिए बयानों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।
दरअसल, अभिनेत्री ट्रोलिंग से निपटने के लिए उन्होंने 'So Positive' नाम से एक डिजिटल अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर सकारात्मकता फैलाना है।
हाल के वर्षों में अनन्या ने अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस से आलोचकों को प्रभावित किया है। वे न केवल फिल्मों में बल्कि प्रमुख ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी एक बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं।




