
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Android 16: इंतजार हुआ...
Android 16: इंतजार हुआ खत्म! गूगल ने लॉन्च किया Android 16, जानें सभी फीचर्स

नई दिल्ली। गूगल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के तहत QPR1 Beta 1 अपडेट लॉच कर दी है। जो अब चुनिंदा Pixel डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट को एक स्थिर बिल्ड माना जा रहा है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
जून 2025 से वैश्विक स्तर पर रोलआउट
जानकारी के अनुसार गूगल ने यह बताया है कि Android 16 का स्थिर वर्जन जून 2025 से वैश्विक स्तर पर रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। बात करे अगर इसकी तो Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट फिलहाल Pixel 6, 6a, 6 Pro, 7, 7a, 7 Pro, Fold, Tablet, 8, 8a, 8 Pro, 9, 9a, 9 Pro, 9 Pro और 9 Pro Fold के लिए उपलब्ध है।
Material 3 Expressive
इसके डिजाइन में काफी बदलाव किए गए है। जिससे उपभोगताओं को इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। Material 3 Expressive डिजाइन के साथ Android 16 में नोटिफिकेशन शेड और क्विक सेटिंग्स में नया डिजाइन, लॉक स्क्रीन पर "At a Glance" अब घड़ी के नीचे, होम स्क्रीन ग्रिड साइज्स में नई वैरायटी और लॉन्चर और एप लिस्ट का नया लेआउट मिलेगा। इसके अलावा टाइल्स अब रीसाइजेबल हैं यानी यूजर खुद तय कर सकते हैं कि कौन-सी टाइल कितनी बड़ी हो। Tile का आकार बदला जा सकता है। ब्राइटनेस स्लाइडर अब नया और अधिक यूजर-फ्रेंडली है।