
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ईडी के सामने आज पेश...
ईडी के सामने आज पेश होंगे अनिल अंबानी, 17 हजार करोड़ कर्ज के धोखाधड़ी के मामले में की जाएगी पूछताछ

नई दिल्ली। आज भारत के उद्योगपति अनिल अंबानी 17 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी मामले में ED के सामने पेश हुए हैं। यह मामला यस बैंक से जुड़े घोटाले से संबंधित है। ED के बढ़ते दबाव की वजह से अनिल अंबानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
ED ने अनिल अंबानी कसा शिकंजा
दिल्ली में ED ने अनिल अंबानी को 17 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया। सूत्रों के मुताबिक, ED यस बैंक घोटाले को लेकर अनिल अंबानी पर अपना शिकंजा कसता जा रहा है। अनिल अंबानी के लिए ये कठिन समय है, देश के सबसे अमीर लोगों में कभी इनका नाम आता था। अनिल लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
यस बैंक के पूर्व प्रमोटर राणा कपूर पर लगा आरोप
ये मामला यस बैंक के पूर्व प्रमोटर राणा कपूर से संबंधित है। राणा कपूर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भिन्न- भिन्न कंपनियों को भारी-भरकम कर्ज दिया, जिनमें अनिल अंबानी की भी कई कंपनियां शामिल थीं। जानकारी के मुताबिक बिना समुचित गारंटी और प्रक्रियाओं का पालन किए ही कर्ज दिया गया, जिससे बैंक को हजारों करोड़ का नुकसान हो गया। राणा कपूर के अलावा उनकी बेटियों ने भी रिश्वत लिया था। इसी वजह से ED ने इस मामले की गहन जांच शुरू की है।