
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अनिल कपूर की ‘सूबेदार’...
अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज! एक्शन अवतार में की वापसी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मुंबई। अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। जिसके बाद अनिल कपूर अब एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 5 मार्च, 2026 को ओटीटी पर दस्तक देगी।
कहां देख सकेंगे
यह फिल्म विशेष रूप से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी। वहीं फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
टीजर की खास बात
टीजर में अनिल कपूर 'सूबेदार अर्जुन मौर्य' के रूप में नजर आ रहे हैं, जो एक रिटायर्ड सैनिक हैं। फिल्म में उनके साथ राधिका मदन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत अनिल कपूर और फैसल मलिक के सीन से होती है। टीजर में दिखाया जाता है कि अनिल कपूर के आसपास कुछ ऐसा होता है, जिससे उन्हें गुस्सा आता रहता है। लेकिन वो उस पर काबू करते रहते हैं। लेकिन अंत में उनका गुस्सा फूट जाता है और वो एक्शन मोड में नजर आते हैं। टीजर देखकर ऐसा लगता है कि कहानी बुंदेलखंडी पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। टीजर में अनिल कपूर की आवाज में बुंदेलखंडी में डायलॉग भी सुनाई देता है। जिसमें वो कहते हैं कि ‘लाला हमसे न भिड़ियो’।
कहानी
यह एक एक्शन-ड्रामा है जो एक पूर्व सैनिक की अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए की जाने वाली लड़ाई को दर्शाती है। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी (जिन्होंने 'जलसा' और 'तुम्हारी सुलू' बनाई है) ने किया है।




