Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Aniruddhacharya: 25 साल की लड़कियां चार जगह मुंह मारकर...वाले बयान से पलटे अनिरुद्धाचार्य, देखें वीडियो

Shilpi Narayan
26 July 2025 1:52 PM IST
Aniruddhacharya: 25 साल की लड़कियां चार जगह मुंह मारकर...वाले बयान से पलटे अनिरुद्धाचार्य, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने बयान की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं अनिरुद्धाचार्य इस बार अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने 14 साल की लड़कियों की शादी करने के लिए कहा था। उनके इस बयान का जमकर विरोध किया जा रहा है। कई जगहों पर महिलाओं ने उनका पुतला फूंककर विरोध किया है। इसी बीच अब उन्होंने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी है।

मैंने सभी लड़कियों को लेकर बयान नहीं दिया था

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य बयान के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और कई जगह उनका जमकर विरोध हो रहा है। इस बीच उन्होंने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने सभी लड़कियों को लेकर बयान नहीं दिया था, सिर्फ कुछ लड़कियों को लेकर ही दिया गया था। वहीं उन्होंने कहा हमारी कुछ बहनें इस बात के लिए नाराज है। उन लोगों ने आज ही वीडियो सुना और गलत तरीके से सुना गया है।

मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया गया

उन्होंने आगे कहा कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं कि वो लिव इन रहकर, चार जगह मुंह मारकर किसी घर की बहू बनकर जाएंगी तो क्या वह रिश्ते को निभा पाएंगी, इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को चरित्रवान होना चाहिए और यह बात कुछ लड़कियां और लोगों के लिए थी। मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया गया। वहीं उन्होंने बयान में कहा गया था कि कुछ लड़कियां ऐसी हैं जैसे अभी राजा रघुवंशी की हत्या कर उसकी पत्नी ने मार दिया था जो 25 साल की है और उसने किसी गैर पुरुष के लिए अपने ही पति को मार दिया तो वहीं बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां ऐसा कर रही हैं।

Next Story