Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Anit Padda: 'सैयारा' में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री अनीत पड्डा अब इस सीरीज में आएंगी नजर, जानें फातिमा सना शेख किस रोल में दिखेंगी

Shilpi Narayan
28 July 2025 4:37 PM IST
Anit Padda: सैयारा में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री अनीत पड्डा अब इस सीरीज में आएंगी नजर, जानें फातिमा सना शेख किस रोल में दिखेंगी
x

मुंबई। अभिनेत्री अनीत पड्डा इन दिनों अपनी फिल्म सैयारा को लेकर दर्शकों के दिलों पर राज कर ही है। इस बीच अभिनेत्री अपनी आने वाली वेब सीरीज 'न्याय' को लेकर चर्चा में आ गई है। इस सीरीज में उनके साथ फातिमा सना शेख भी होंगी।


बता दें कि निर्देशक करण कपाड़िया और नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में फातिमा एक तेज-तर्रार और निर्भीक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।


फातिमा सना शेख ने फिल्म 'आप जैसा कोई' और 'मेट्रो इन दोनो' में शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी है। वहीं अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। दोनों ही अभिनेत्रियां अपने बेहतरीन काम के लिए इन दिनों सुर्खियों में हैं।


बता दें कि 'न्याय' एक रोमांचक ड्रामा थ्रिलर है। अनीत पड्डा ने अपनी फिल्म 'सैयारा' से पहले इसकी शूटिंग की थी। वहीं इस सीरीज में फातिमा सना शेख पहली बार पुलिस ऑफिसर का किरदार में नजर आने वाली हैं।


बताया जा रहा है कि नई सीरीज में एक युवा लड़की की कहानी होगी। लड़की का एक ताकतवर धार्मिक नेता यौन शोषण करता है। इसके बाद वह अदालत जाती है। सीरीज में अर्जुन माधुर एक वकील की भूमिका में होंगे। अनीत सीरीज में 17 साल की एक लड़की का रोल में नजर आने वाली हैं। वह समाज के दबाव के साथ कानूनी दांव-पेंच से लड़ती नजर आएगी।

Next Story