
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- एक और नीला ड्रम कांड!...
एक और नीला ड्रम कांड! बैेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या…शव के टुकड़े कर छिपाया ड्रम में, इस बात से था खफा

लखनऊ। बीते साल यूपी के मेरठ में हुए मुस्कान कांड के जैसा ही एक मामला लखनऊ में हुआ है। यहां एक कारोबारी की हत्या की गई और उसके शव के टुकड़ों के नीले ड्रम मे छिपा दिया गया। इस मामले में कारोबारी की हत्या का आरोप उसके बेटे पर ही लगा है। इस हत्याकांड की तुलना मेरठ के मुस्कान कांड से की जा रही है। दरअसल लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर को सदरौना इलाके में फेंक दिए। पुलिस ने सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने जानकारी दी 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। अक्षत, बीकॉम का छात्र है। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की गई, तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर राइफल से अपने पिता को गोली मार दी। लगातार सवाल-जवाब के बाद उसने अपने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
मानवेंद्र के पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं
घटना के वक्त अक्षत की छोटी बहन कृति अपने कमरे में सो रही थी। आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पिता का शव कमरे में पड़ा था। मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह जालौन में रहते हैं। घटना की सूचना पर आशियाना पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। हाथ और पैर बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपी ने पुलिस को दी जानकारी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह शव को घसीटते हुए जमीन पर लाया। यहां खाली कमरे में शव रख दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
सिर सहित धड़ ड्रम में पाया गया
पहले कार में लादकर गोमती नदी में फेंकने की साजिश रची, लेकिन शव का वजन ज्यादा था। इससे वह अकेले ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद आरी खरीदकर लाया और पिता के शव के टुकड़े कर दिए।




