Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय ! राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन

Anjali Tyagi
5 Jun 2025 11:26 AM IST
अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय ! राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन
x
आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था..

अयोध्या। गंगा दशहरा पर अयोध्या के लिए यह दिन और खास हो गया है। दरअसल आज राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी। राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जा कहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंदिर दर्शन-पूजन में शामिल हुए।

तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति

मुख्यमंत्री योगी राम दरबार में पूजन के बाद सभी सातों मंदिरों में भी जाकर पूजन करेंगे। योगी समेत अलग-अलग संतों की ओर से भगवान का नेत्रोन्मिलन कराकर उनके प्राकट्य की पहली आरती करेंगे। इसके साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी।

क्या बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था...आज ये पावन तिथि महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा।

इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 'एक पेड़ मां के नाम' ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को इसका एक बेहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा...35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा.."

कितने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा

राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा आज पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होगी। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया। सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू कर दिया गया। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा। समारोह में संघ, विहिप व भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय साधु-संतों की भी मौजूदगी रहेगी।

Next Story