Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एक और राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या है हत्या की वजह

Anjali Tyagi
12 Jun 2025 1:10 PM IST
एक और राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या है हत्या की वजह
x
महिला ने सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और पति की जान ले ली। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सांगली,महाराष्ट्र। पूरे देश में राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां राजा की पत्नी सोनम पर ही राजा की हत्या का आरोप है। इस बीच महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसी ही घटना घटी है। जहां शादी के 15 दिन बाद ही एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और पति की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है मामला

बता दें कि सांगली जिले के कुपवाड़ में राधिका लोखंडे नामक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अनिल की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद अनिल ने राधिका से दूसरी शादी की थी। राधिका की 23 मई को ही अनिल लोखंडे से शादी हुई थी। शादी के महज तीन हफ्ते बाद ही इसका खौफनाक अंत हुआ। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय राधिका और 53 साल के अनिल के बीच 10 जून की देर रात झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी जान ले ली। राधिका ने हत्या को अंजाम देने के बाद अपने चचेरे भाई को फोन करके घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने घर जाकर राधिका को गिरफ्तार कर लिया।

क्या थी विवाद की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। राधिका से शादी को कुछ दिन बाद से ही वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। राधिका इसके लिए तैयार नहीं थी इसी कारण उसने अनिल पर जानलेवा हमला किया। हत्या के बाद उसने अपने रिश्तेदार को जानकारी दी। अनिल के रिश्तेदार की शिकायत पर राधिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Next Story