Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान का दस्तक! भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका

Anjali Tyagi
28 Nov 2025 10:19 AM IST
बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान का दस्तक! भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका
x
विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान है।

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान दस्तक दे रहा है। भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है। वहीं चक्रवाती तूफान सेन्यार लगातार कमजोर हो रहा है। आईएमडी ने बताया कि इन तूफानों के कारण दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान दस्तक दे रहा है। यह तूफान 'दितवाह' है। इन दोनों तूफानों ने भारत के लिए चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दितवाह तूफान का असर भारत के दक्षिणी राज्यों में देखने को मिलेगा। आईएमडी ने बताया कि इन तूफानों के कारण दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने इस खतरनाक सिस्टम को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बताया कि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात दितवाह में बदल गया।

चक्रवात का रूख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश

विभाग ने बताया कि चक्रवात का रूख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के तटों की ओर है। इन क्षेत्रों में 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब होने की संभावना है। विभाग ने तटीय इलाकों में मछुआरों को सतर्क रहने को कहा है। चक्रवात दितवाह के का कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान है।

Next Story