
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आंतकियो का एक और आका...
आंतकियो का एक और आका गिन रहा अपनी अंतिम सांसे, हाफिज सईद का है राइट हैंड, जानें कौन है आंतकी

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले लश्कर का आतंकवादी और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद एक बार फिर से लश्कर के लिए बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा का सह संस्थापक आमिर हमजा अपने घर में रहस्यमयी तरीके से घायल हो गया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
कौन है आतंकी आमिर हमजा?
आतंकी आमिर हमजा पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला है। वह लश्कर-ए-तैयबा का को-फाउंडर है और हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का करीबी भी है। यह वही आतंकी है, जो सालों से कश्मीर समेत पूरे भारत में आतंक फैलाता रहा है। आमिर हमजा एक ग्लोबल टैररिस्ट है। अमेरिका ने साल 2012 में उसको वैश्विक आतंकी घोषित किया था।
हमजा क्यों हुआ अस्पताल में भर्ती?
हमजा को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है, यह फिलहाल रहस्य है। 18 मई को किसी अज्ञात हथियारबंद शख्स ने लश्कर के टॉप कमांडर सैफुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब आमिर हमजा को निशाना बनाया गया है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे ISI की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
लश्कर में थी अहम भूमिका
बता दें कि आतंकी आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है। जिसके चलते आमिर हमजा के ऊपर लश्कर -ए-तैयबा में बहुत सी अहम जिम्मेदारियां थी। वह भारत में घुसपैठ, आतंकी फंडिंग जैसे कामों में शामिल रहा है। हमजा ने हाफिज सईद संग मिलकर 1990 के दशक में लश्कर संगठन की नींव रखी थी। वह अक्सर हिंसा को धार्मिक जिहाद का नाम देकर अपने भाषण देता रहा है। कश्मीर में आतंकी नेटवर्क फैलाने में हमजा की बड़ी भूमिका रही है।
बनाया था जैश-ए-मनकफा
साल 2018 में आंतकी ने अपना खुद का आतंकी संगठन जैश-ए-मनकफा बनाया था। कहा जाता है कि लश्कर पर दबाव के बाद उसने अपना आतंकी संगठन बनाया। एक वक्त पर हाफिज सईद से उसके मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। आतंकवाद फैलाने के लिए लश्कर की तर्ज पर वह फंड इकट्ठा करता था।