Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अनुष्का शर्मा सात साल बाद इस फिल्म से कर रही हैं कमबैक, इस वजह से अटकी थी ‘चकदा एक्सप्रेस’

Shilpi Narayan
10 Nov 2025 1:20 PM IST
अनुष्का शर्मा सात साल बाद इस फिल्म से कर रही हैं कमबैक, इस वजह से अटकी थी ‘चकदा एक्सप्रेस’
x



मुंबई। अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वो करीब सात सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन उनको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फैंस लंबे वक्त से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब उम्मीद किरण ‘चकदा एक्सप्रेस’ के रूप में दिख रही है। यह वही फिल्म है जिसे अनुष्का ने पूरी लगन से शूट किया था, लेकिन किसी न किसी वजह से अब तक यह दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई थी।


बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2022 में चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी उत्साह था क्योंकि यह भारत की दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।


हालांकि, शूटिंग पूरी होने के बावजूद यह फिल्म तीन साल से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी थी, लेकिन प्लेटफॉर्म के कुछ शीर्ष अधिकारियों को इसका क्लाइमेक्स पसंद नहीं आया, जिसके चलते रिलीज को रोक दिया गया।


हालांकि अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ जीरो (2018) में नजर आई थीं। इस बीच, भारतीय महिला टीम ने झूलन गोस्वामी के साथ अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। उन्होंने 2008 से 2011 तक भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया। सर्वकालिक सबसे तेज महिला गेंदबाजों में से एक झूलन ने 2002 से 2022 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया।


इस साल भारत में आयोजित ICC Women’s World Cup 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार खिताब जीतकर पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया। इस जीत के बाद झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिर से सुर्खियों में आ गई है।


फिल्म की टीम ने reportedly Netflix India से संपर्क किया है ताकि रिलीज की संभावना पर चर्चा की जा सके। टीम का कहना है कि फिल्म आज भी मजबूत है और इसे दर्शकों तक पहुंचाना चाहिए।


फिल्म के प्रोडक्शन में बजट थोड़ा बढ़ गया था और Netflix के कुछ अधिकारियों को फाइनल वर्जन उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा। यही कारण था कि फिल्म पिछले साल से रोक पर थी। हालांकि, फिल्म का कंटेंट बेहद शक्तिशाली बताया जा रहा है और अब महिला क्रिकेट की जीत ने इस प्रोजेक्ट में नई ऊर्जा भर दी है।


‘चकदा एक्सप्रेस’ से अनुष्का शर्मा की 7 साल बाद की फिल्मी वापसी कर रही हैं। वे झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं, एक ऐसी महिला की कहानी जिसने पुरुष-प्रधान क्रिकेट में अपने दम पर नाम कमाया।


रिपोर्ट्स के मुताबिक Netflix में अब फिल्म पर आंतरिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं और संभावना है कि फिल्म 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस ReleaseChakdaXpress के साथ फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Next Story