Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दुश्मन की कोई गलती जानलेवा...ट्रंप की 'नाकेबंदी' की धमकी पर ईरान की खरी-खरी!

Aryan
13 April 2026 1:10 PM IST
दुश्मन की कोई गलती जानलेवा...ट्रंप की नाकेबंदी की धमकी पर ईरान की खरी-खरी!
x
IRGC की नौसेना ने कहा कि होर्मुज में होने वाली सभी हलचलें और ठहराव पर ईरानी सशस्त्र बलों की देखरेख में है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने की नौबत आ गई है। एक ओर ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर ईरान की नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सख्त चेतावनी दी है। ईरान के IRGC की नेवी ने कहा कि होर्मुज में यदि 'दुश्मन' किसी भी तरह की गलती करता है, तो वह जानलेवा साबित होगी। ईरान की नौसेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर चेतावनी जारी की। इसके साथ ही, होर्मुज स्ट्रेट में मौजूदा स्थिति का ड्रोन निगरानी फुटेज भी शेयर किया गया है।

होर्मुज में होने वाली गतिविधियों पर कंट्रोल

IRGC की नौसेना ने कहा कि होर्मुज में होने वाली सभी हलचलें और ठहराव पर ईरानी सशस्त्र बलों की देखरेख में है। IRGC ने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में दुश्मन का कोई भी गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है। गौरतलब है कि आईआरजीसी की नौसेना की यह चेतावनी उस वक्त आई है, जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दो दिन पहले कहा कि दो अमेरिकी वॉरशिप होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे और खाड़ी में बारूदी सुरंगें हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, ईरान के मुख्य सैन्य कमान खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के इस दावे को खारिज कर दिया था।

होर्मुज स्ट्रेट से विध्वंसक जहाजों को गुजारने का प्रयास असफल रहा

जानकारी के अनुसार, ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से विध्वंसक जहाजों को गुजारने का अमेरिकी सेना का प्रयास एक असफल प्रचार स्टंट साबित था, जिसे तेहरान-वाशिंगटन वार्ता के साथ जोड़कर बताया गया था। इसके साथ बयान में कहा गया कि उन्हें ईरानी नौसेना की ओर से पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया था।

आईआरजीसी ने दिया बयान

आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि कोई भी सैन्य जहाज जो किसी भी नाम अथवा बहाने से होर्मुज स्ट्रेट के करीब आने की कोशिश करेगा, उसे संघर्ष विराम का उल्लंघन माना जाएगा। उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।

Next Story