Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मुकेश अंबानी के घर से शुरू हुई अर्जुन की प्री-वेडिंग सेरेमनी! भावुक हुए पिता सचिन तेंदुलकर, कहा- बड़ा हो गया है...

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 10:42 AM IST
मुकेश अंबानी के घर से शुरू हुई अर्जुन की प्री-वेडिंग सेरेमनी! भावुक हुए पिता सचिन तेंदुलकर, कहा-  बड़ा हो गया है...
x
नीता अंबानी ने इस जोड़े का स्वागत करते हुए सानिया को अपने परिवार का हिस्सा बताया।

मुंबई। क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की रस्में जामनगर में मुकेश और नीता अंबानी के रिलायंस टाउनशिप स्थित घर पर शुरू हो गई हैं। इस खास अवसर पर एक प्री-वेडिंग पूजा आयोजित की गई, जिसमें अंबानी और तेंदुलकर परिवार के सदस्य शामिल हुए। ऐसे में पिता सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए।

भावुक पिता सचिन

सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर माइक थामा और उन्होंने कहा, "इस कपल को को आगे के सफर के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह हम नहीं चुन सकते थे। आप लोगों ने यहां पर बुलाया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

तेंदुलकर ने आगे कहा, "जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर उसका मां-बाप से परिचय कराता है, तो पता चलता है कि वो अब बड़ा हो गया है। ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। मुझे बस इतना कहना है कि अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें कोई वैसा मिला है कि तुम जितना प्यार उससे करते हो, वो भी उतना ही प्यार तुमसे करती है।"

कब होगी शादी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में होने की उम्मीद है। मुख्य समारोह 3 मार्च से शुरू होंगे।

अंबानी परिवार ने किया जोड़े का स्वागत

नीता अंबानी ने इस जोड़े का स्वागत करते हुए सानिया को अपने विस्तृत परिवार का हिस्सा बताया और अर्जुन के बचपन की यादें साझा कीं। सचिन ने भी अंबानी परिवार का आभार जताते हुए कहा कि कपल को आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह और लोग नहीं हो सकते थे।

खास मेहमान

सचिन तेंदुलकर ने अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राहुल गांधी को शादी का निमंत्रण दिया है।


Next Story