Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति: राहुल गांधी

Shilpi Narayan
24 Feb 2026 11:49 AM IST
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति: राहुल गांधी
x

नई दिल्ली। AI समिट में युवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के बाद देश में अलग ही सियासी संग्राम हुआ है तो वहीं राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन किया है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है।

हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। वहीं उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।

बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े

वहीं उन्होंने कहा कि इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत - सच और संविधान हमारे साथ हैं।

Next Story