Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ICC ने अर्शदीप सिंह की इस गलती पर लगाया भारी जुर्माना! मैच फीस का 15 परसेंट कटा, याद कीजिए फाइनल मैच में अर्शदीप का वह एक्शन

Shilpi Narayan
10 March 2026 5:13 PM IST
ICC ने अर्शदीप सिंह की इस गलती पर लगाया भारी जुर्माना! मैच फीस का 15 परसेंट कटा, याद कीजिए फाइनल मैच में अर्शदीप का वह एक्शन
x

नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद पूरे टीम में जश्न का माहौल है लेकिन अर्शदीप सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के दौरान ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 परसेंट जुर्माना लगाया गया है।

बल्लेबाज डेरिल मिशेल की ओर तेजी से फेंका

अर्शदीप को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत और खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट का कोई और सामान) फेंकने” से जुड़ा है। जुर्माने के अलावा अर्शदीप के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया, जो उनके लिए 24 महीने के समय में पहली गलती थी। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई, जब अर्शदीप ने गेंद को फील्ड किया और उसे बल्लेबाज डेरिल मिशेल की ओर तेजी से फेंका और गेंद उनके पैड पर लगी।

Next Story