Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बरी होते ही भावुक हुए अरिवंद केजरीवाल! कहा- हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश की गई,जानें मनीष सिसोदिया ने क्या कहा

Shilpi Narayan
27 Feb 2026 12:12 PM IST
बरी होते ही भावुक हुए अरिवंद केजरीवाल! कहा- हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश की गई,जानें मनीष सिसोदिया ने क्या कहा
x
अरिवंद केजरीवाल ने कोर्ट के इस फैसले को ‘सत्य की जीत’ बताया।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में आज यानी शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार मामले में डिस्चार्ज कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद राजनीति सियासी हलचल तेज हो गई है। कोर्ट के इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अरविंद केजरीवाल ने जज का किया धन्यवाद

अरविंद केजरीवाल ने अदालत के फैसले के बाद भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शराब घोटाले को लेकर उन पर लगाए गए सभी आरोप कोर्ट ने खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसे उन्होंने ‘सत्य की जीत’ बताया। उन्होंने जज का धन्यवाद करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं को खत्म करने के लिए जेल भेजा गया। केजरीवाल ने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाकर करने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने जीवनभर केवल ईमानदारी कमाई है और अदालत ने भी उन्हें एवं मनीष सिसोदिया को ‘कट्टर ईमानदार’ बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से राजनीति के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं से खिलवाड़ न करने की अपील भी की।

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा -सत्यमेव जयते

मनीष सिसोदिया ने अदालत के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर ‘सत्यमेव जयते’लिखा। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर भीमराव रामजी आंबेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तथा विभिन्न एजेंसियों ने उन्हें बेईमान साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’ हैं।


Next Story