
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जमानत मिलने के बाद भी...
जमानत मिलने के बाद भी नाचने की अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत है... मनोज तिवारी ने किया व्यंग्य

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता और विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में डिस्चार्ज (बरी) कर दिया है। इस फैसले के बाद से ही भाजपा हमलावर हो रही है। ऐसे में दिल्ली भाजपा ने एक नया पोस्टर जारी कर कहा है कि अभी पाप धुले नहीं है।
मनोज तिवारी
आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, सीबीआई उच्च न्यायालय जा रही है। हम किसी भी अदालत पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन हमें विश्वास है कि यह मामला उच्च न्यायालय में जाएगा और दिल्ली को लूटने वाले शराब घोटालेबाज अरविंद केजरीवाल को सजा मिलेगी। यही उनकी आदत है। जमानत मिलने के बाद भी वे नाचते हैं। सीबीआई के पास सभी सबूत हैं, और हमें विश्वास है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों को उच्च न्यायालय में सजा मिलेगी।




