Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोर्ट से बरी होने के बाद आंदोलन के मूड में अरविंद! इस दिन जंतर-मंतर पर जनसभा को करेंगे संबोधित, आप ने की यह अपील

Shilpi Narayan
27 Feb 2026 10:27 PM IST
कोर्ट से बरी होने के बाद आंदोलन के मूड में अरविंद! इस दिन जंतर-मंतर पर जनसभा को करेंगे संबोधित, आप ने की यह अपील
x

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट से शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को पूर्ण क्लीन चिट देते हुए बरी कर दिया है। हालांकि अब केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अब केजरीवाल 1 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी जनसभा करेंगे।

कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित

वहीं यह जनसभा आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से हटाए गए हजारों अनुबंधित कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

हजारों कर्मचारियों के हक की आवाज उठाना

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि दिल्ली के उन हजारों कर्मचारियों के हक की आवाज उठाना जिन्हें उनके पदों से हटा दिया गया है, जिनमें बस मार्शल, मोहल्ला क्लिनिक कर्मचारी और अस्पताल के डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की

दरअसल, आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सभी प्रभावित कर्मचारियों को अपनी-अपनी यूनिफॉर्म पहनकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

Next Story