Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान! पंजाब में हर परिवार को इतने लाख का मिलेगा मुफ्त इलाज...

Anjali Tyagi
22 Jan 2026 2:01 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान! पंजाब में हर परिवार को इतने लाख का मिलेगा मुफ्त इलाज...
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब में 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का औपचारिक शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अरविंद केजरीवाल ने इसे एक राष्ट्रीय मॉडल बताया और कहा कि पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां हर नागरिक को इतनी बड़ी राशि का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

10 लाख तक का मुफ्त इलाज

पंजाब के प्रत्येक परिवार को अब प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस (नकद रहित) इलाज मिलेगा। पहले यह सीमा केवल कुछ श्रेणियों के लिए 5 लाख रुपये थी।

सभी के लिए समान अधिकार

यह एक यूनिवर्सल हेल्थ कवर है, जिसमें राज्य के सभी 65 लाख परिवार (लगभग 3 करोड़ लोग) शामिल होंगे। इसमें कोई आय सीमा या अन्य पात्रता मानदंड नहीं रखे गए हैं।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए निवासियों के पास केवल आधार कार्ड और पंजाब का वोटर आईडी होना अनिवार्य है।

अस्पतालों का नेटवर्क

राज्य के लगभग 824 सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में यह मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा।

कवर होने वाली बीमारियां

इस योजना के तहत लगभग 2,200 मेडिकल प्रक्रियाएं, सर्जरी, क्रिटिकल केयर और प्रमुख बीमारियों का इलाज शामिल है।

स्वास्थ्य कार्ड

सरकार द्वारा हर परिवार को "मुख्यमंत्री सेहत कार्ड" जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें घर-घर जाकर वितरित किया जाएगा।

Next Story