
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अरविंद केजरीवाल ने...
अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, मनीष सिसौदिया भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता मनीष सिसौदिया के साथ कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक दिन पहले ही दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में बरी किया। कल शाम केजरीवाल ने AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
बड़ी राहत के बाद जताया था आभार
यह दौरा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा कल आबकारी नीति मामले (CBI केस) में केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को बरी किए जाने की खुशी में भगवान को धन्यवाद देने के लिए किया गया।
कोई भी सबूत नहीं मिला था
राउज एवेन्यू कोर्ट के जज जितेंद्र सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि जांच एजेंसी की ताकत और किसी व्यक्ति के जीवन और निजी आजादी के अधिकार के बीच संतुलन बनाना संविधान की सीधी मांग है। यह किसी कानून की मेहरबानी नहीं है। अदालत ने साफ कहा कि अगर यह संतुलन बिगड़ता है तो कानून का राज कमजोर होता है और आपराधिक न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा भी डगमगा सकता है।




