
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शराब नीति मामले में...
शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल खुद रखेंगे अपनी दलीलें! दिल्ली हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल हाईकोर्ट के सामने अपनी दलील खुद रखेंगे। उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता के सामने रिक्यूजल अर्जी दाखिल की है। कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई पूर्व आरोपियों के निचली अदालत से आरोपमुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ दाखिल सीबीआई की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।
कोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे
आप के सूत्रों के अनुसार, सोमवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोग हाईकोर्ट में सुनवाई कर रहीं जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष रिक्यूजल की मांग करेंगे। रिक्यूजल की अर्जी का मतलब है कि मामले से खुद को अलग करें जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा। आम आदमी पार्टी के सूत्रों मुताबिक़ केजरीवाल खुद कोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे।
जस्टिस ने निष्पक्षता पर सवाल उठाते
अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपी पहले भी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर की मांग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से की थी, जिसे कोर्ट के CJ ने ठुकरा दिया था। हालांकि बेंच बदलने की मांग केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर की है।




