Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज 12 बजे हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे अरविंद केजरीवाल, साथी नेता भी रहेंगे मौजूद

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 10:26 AM IST
आज 12 बजे हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे अरविंद केजरीवाल, साथी नेता भी रहेंगे मौजूद
x
उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। एक दिन पहले ही दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में बरी किया। कल शाम केजरीवाल ने AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

मनीष सिसोदिया मसेत कई साथी रहेंगे मौजूद

उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। यह दौरा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा कल (27 फरवरी 2026) शराब नीति मामले (CBI केस) में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित 21 अन्य लोगों को बरी (Discharge) किए जाने की खुशी में आभार व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है।

1 मार्च को करेंगे रैली

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 1 मार्च 2026 को जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली आयोजित करने की भी घोषणा की है।

Next Story