Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा- अब जनता जान जाएगी कौन है असली भ्रष्टाचारी?

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 12:21 PM IST
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा- अब जनता जान जाएगी कौन है असली भ्रष्टाचारी?
x

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता और विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में डिस्चार्ज (बरी) कर दिया है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।

शिव-शक्ति से बड़ा कुछ नहीं- सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई। ईश्वर हमारे साथ थे। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले का आरोप लगाने के बाद हमें और हमारे परिवार को प्रताड़ित किया गया। हमें जी भरकर सताया गया, हमारे पति को जेल भेजकर उनकी छवि को खराब किया गया। लेकिन हमें विश्वास था कि सत्य की जीत होगी। शिव-शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अब जब हमें क्लीन चिट कोर्ट ने दे दी है, हम पर से भ्रष्टाचार का आरोप खत्म कर दिया गया है तो मोदी सरकार बताए कि कौन है भ्रष्टाचारी- अरविंद केजरीवाल या उन्हें झूठे आरोप में जेल सड़ाने वाले मोदी सरकार?

आम आदमी पार्टी ने सभी को दिया धन्यवाद

अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया- सत्य अमर है, सत्य अमिट है आज कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को फ़र्ज़ी शराब घोटाले में निर्दोष करार देकर BJP के झूठ पर सदा के लिए ताला लगा दिया है. इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले करोड़ों देशवासियों का दिल से धन्यवाद। हम देश के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे....

भाजपा का षड्यंत्र और अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी- पूर्व सीएम आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- सत्यमेव जयते! चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाये, चाहे कितना अत्याचार किया, लेकिन आख़िरकर सच की जीत हुई। आज पूरे देश के सामने है - भाजपा का षड्यंत्र और अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने दी बधाई

राज्यसभा सांसद और शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि उन्होंने झूठ, दुष्प्रचार और जहरीले राजनीतिक एजेंडे के खिलाफ लड़ाई लड़ी और यह सुनिश्चित किया कि सच और न्याय की जीत हो। अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को इस दृढ़ता और संघर्ष के लिए बधाई।

Next Story