
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- युवा संस्कार अभियान...
युवा संस्कार अभियान चलाएगा आर्य समाज, 15,000 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा

नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद नई दिल्ली के श्रावणी पर्व पर युवा संस्कार अभियान व 48 वें स्थापना दिवस की तैयारी के लिए विशाल आर्य कार्यकर्त्ता बैठक आर्य समाज अशोक विहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा
आर्य युवक परिषद युवाओं के चरित्र निर्माण के लिये युवा संस्कार अभियान 3 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक चलायेगी। इसमें 12 से 25 वर्ष तक के लगभग 15,000 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जायेगा। यज्ञ,भजन व वैदिक विद्ववानों के प्रवचन होंगे। जिससे नयी पीढ़ी भारतीय संस्कृति से परिचित हो सकें।आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की और अग्रसर हो रही है उन्हें अपनी गौरव शाली संस्कृति से परिचय करवाया जाए जिससे वह अपनी संस्कृति पर गर्व कर सके।
मंच संचालन महामंत्री महेन्द्र भाई ने किया
उन्होंने कहा कि यज्ञ समर्पण का दूसरा नाम यज्ञ स्वयं जल कर प्रकाश करने का नाम है। यह त्याग बलिदान की प्रेरणा देता है। परिषद का 48 वां राष्ट्रीय आर्य युवा सम्मेलन डा अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में रविवार 14 सितंबर 2025 को आर्य समाज डिफेन्स कॉलोनी नई दिल्ली में मनाया जाएगा जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से सैकड़ों आर्य युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस अवसर पर आचार्य अभय देव, आचार्य गवेंद्र शास्त्री, विक्रांत चौधरी, हरेंद्र शास्त्री, अरुण आर्य, सुनीता गुप्ता, कमल आर्य एवं हरभजन सिंह ने भी अपने विचार रखें। मुख्य रूप से डॉ प्रमोद सक्सेना सूर्यदेव आर्य, त्रिलोक शास्त्री, आचार्य सत्य शास्त्री, अवधेश, जुगल किशोर, दुर्गेश कपूर, मायाराम शास्त्री, देव प्रकाश आर्य, ओम सपडा आदि उपस्थित रहे।