Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली से पंजाब रवाना होने के साथ ही सीएम भगवंत मान ने PM से की यह मांग, कहा- तबीयत ठीक रहता तो स्वयं उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाता

Anjali Tyagi
9 Sept 2025 12:33 PM IST
दिल्ली से पंजाब रवाना होने के साथ ही सीएम भगवंत मान ने PM से की यह मांग, कहा- तबीयत ठीक रहता तो स्वयं उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाता
x
रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार बाढ़ ग्रस्त लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

अमृतसर। पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इस माहौल का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर में आ रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं स्वयं आकर उन्हें सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाता।

सीएम बोले-मोदी का स्वागत है,अस्वस्थ न होता तो साथ जाकर हालात दिखाता

सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं स्वयं आकर उन्हें सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाता। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री पंजाब और पंजाबियों को इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई अच्छा पैकेज या घोषणा करके जाएंगे।

पंजाब के बाद हिमाचल का भी दौरा करेंगे पीएम

बता दें कि बाढ़ पीड़ितों के हालातों और उनके दर्द को समझने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब जायजा लेने जा रहे हैं। रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार बाढ़ग्रस्त लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेंगे।

Next Story