Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हाथ से नतीजे निकलते ही...
मुख्य समाचार
हाथ से नतीजे निकलते ही विपक्ष ने EVM पर उठाए सवाल, जानें क्या बोले दिग्विजय सिंह
Anjali Tyagi
14 Nov 2025 12:19 PM IST

x
पटना। बिहार चुनाव के नतीजे लगभग साफ नजर आ रहे हैं। बिहार की जनता एक बार फिर नीतीश कुमार और NDA पर विश्वास दिखाती हुई नजर आई है। ऐसे में एक बार विपक्ष ने EVM पर सवाल उठा दिए हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को नसीहत दी है।
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत
इलेक्शन कमीशन के चुनावी रुझानों के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, "जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बड़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे. उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है। कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।"
Next Story




