Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आशा भोसले अच्छी सिंगर के साथ ही सफल बिजनेस वुमन भी थीं, जानें कितनी सम्पति पीछे छोड़ गईं ...

Aryan
12 April 2026 8:40 PM IST
आशा भोसले अच्छी सिंगर के साथ ही सफल बिजनेस वुमन भी थीं, जानें कितनी सम्पति पीछे छोड़ गईं ...
x
दौलत के मामले में भी आशा भोसले किसी से कम नहीं थी।

मुंबई। अपनी आवाज से सबको मदहोश करने वाली आशा भोसले भले ही हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन उन्होंने संगीत की दुनिया में इतनी सफलता पा ली थी कि वो चिरकाल तक जीवित रहेंगी। आशा ताई ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके साथ ही 50, 60 और 70 के दशक में उन्हें बॉलीवुड के वेस्टर्न म्यूजिक को अपनी यूनीक आवाज देकर सबको दीवाना बना दिया था।

कम फीस लेकर भी महंगी गायिका बनी

सबसे खास बात तो यह है कि जहां उस जमाने में लगा मंगेशकर सबसे महंगी सिंगर थी, वहीं दूसरी ओर आशा भोसले बड़ी बहन की फीस का 20 फीसदी लेकर भी गीत को अपनी आवाज दे दिया करती थीं। उसके बाद भी वो देश की 5वीं सबसे अमीर फीमेल सिंगर बनीं। वो अच्छी सिंगर के साथ ही काफी अच्छी बिजनेसवुमेन भी थी। उन्होंने अपने कारोबार को कई देशों में फैलाया हुआ था। जिसकी वजह से उनकी नेटवर्थ भी काफी थी। आइए जानते हैं कि आखिर आशा भोसले अपने पीछे कितनी दौलत छोड़कर गई हैं।

दोनों बहनों के मेहनताने में काफी फर्क था

यह कोई राज नहीं है कि बॉलीवुड संगीत के सुनहरे दौर के ज्यादा समय में, इस इंडस्ट्री पर लता मंगेशकर की जादुई मौजूदगी का ही दबदबा रहा। 1950 और 60 के दशक के दौरान, ‘शरारा’ गाने वाली आशा भोसले को अक्सर मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता था। उन्हें काम तो खूब मिल रहा था, लेकिन मेहनताने में जमीन-आसमान का फर्क था। इंडस्ट्री में प्रचलित कहानियों के मुताबिक, अपने शुरुआती दिनों में आशा भोसले को अक्सर लता मंगेशकर को मिलने वाली फीस का महज 20 फीसदी ही दिया जाता था।

‘आइटम नंबर’ गाकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी

जहां मुख्य नायिकाओं के लिए लताजी पहली पसंद हुआ करती थीं, वहीं आशाजी को अक्सर कुछ अलग तरह के गाने और ‘आइटम नंबर’ गाने के लिए चुना जाता था। हालांकि, आशा ताई ने इसी बात को अपनी खासियत बना लिया और आखिरकार इंडस्ट्री में अपनी एक ऐसी अलग पहचान बनाई, जिसकी जगह आज भी कोई नहीं ले सकता है। जहां लता मंगेशकर को एक गाने के लिए 500 रुपए मिलते थे, वहीं आशा भोसले को 100 से 150 रुपए में ही संतोष करना पड़ता था।

अपने पीछे छोड़ गई दौलत

दौलत के मामले में भी आशा भोसले किसी से कम नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, आशा भोसले की नेटवर्थ 100 करोड़ होने का अनुमान है। यह उन्हें भारत की टॉप 10 सबसे अमीर महिला गायिकाओं की सूची में शामिल करता है और उनकी कुल संपत्ति सुनिधि चौहान के बराबर है, जबकि वह नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार और श्रेया घोषाल से पीछे हैं। लेकिन वह ‘गोल्डन एरा’ की एकमात्र ऐसी वयोवृद्ध कलाकार के तौर पर सबसे अलग खड़ी हैं, जिन्होंने आज भी इस सूची में अपनी जगह बनाई हुई है।

कई देशों में है व्यवसाय

उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी रेस्टोरेंट चेन है, जिसके आउटलेट्स दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत और UK में हैं। यह ब्रांड अब प्रीमियम भारतीय व्यंजनों का पर्याय बन चुका है। वहीं, उनकी सबसे कीमती संपत्ति पेडर रोड पर स्थित उनका अपार्टमेंट ‘प्रभु कुंज’ है। मुंबई और पुणे में भी उनकी कुछ प्रॉपर्टीज हैं। हालांकि, इन सभी आर्थिक उपलब्धियों के अलावा, आशा भोसले की सबसे बड़ी विरासत विभिन्न भाषाओं में गाए गए उनके 12 हजार से भी ज्यादा गाने हैं।

Next Story