
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Asia Cup 2025:...
Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले Pressure में आए पाक के पूर्व कप्तान, बौखलाहट में दिया विवादित बयान, इन खिलाड़ियों को बनाया निशाना

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। वहीं इस मैच को लेकर दोनों देश के खेल प्रसंशक काफी उत्साहित हैं। साथ ही मैच से पहले माहौल काफी गर्म हो गया है। दरअसल, पाक के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विवादित बयान दे दिया है। जिसने इस मुकाबले से पहले आग लगा दिया है। अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए पुराने विवाद को फिर से उछाल दिया है।
देशों के रिश्ते को वापस जोड़ने में मदद मिलेगी
बता दें कि अफरीदी ने पाकिस्तान के टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अब तक समझ नहीं आया कि भारतीय खिलाड़ियों ने WCL में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार क्यों किया था। उस समय मैच लंदन में होना था और उस मुकाबले के टिकट भी खरीदे जा चुके थे। अफरीदी के मुताबिक भारतीय टीम के शिखर धवन और इरफान पठान उस मैच का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अचानक टीम इंडिया ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया। अफरीदी बोले कि खिलाड़ियों ने जब पूरी तैयारी कर ली थी, फिर क्यों पीछे हटे? दर्शकों ने टिकट खरीदे थे, उनकी भावनाओं का क्या? साथ ही अफरीदी ने बात करते हुए आगे कहा कि मैं हमेशा से यही मानता हूं की दोनो देशों के बीच क्रिकेट को खेलना जारी रखना चाहिए इससे दोनों ही देशों के रिश्ते को वापस जोड़ने में मदद मिलेगी।
अफरीदी ने भारतीय समाज पर किया वार
शाहिद अफरीदी ने अपने पुराने ‘खराब अंडे’ वाले बयान को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि मैंने एक खिलाड़ी को खराब अंडा कहा था और उसका कप्तान भी उसे यही मानता था। अगर खेलना नहीं चाहते तो मत खेलो, लेकिन सोशल मीडिया पर बयानबाजी मत करो। अफरीदी का इशारा साफ तौर पर शिखर धवन की तरफ था। यहां क कि अफरीदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने भारतीय समाज पर भी वार किया है। दरअसल, उनके अनुसार भारत में खिलाड़ी अक्सर दबाव में रहते हैं और कुछ को अपने देशभक्त होने का सबूत देना पड़ता है। वहीं अफरीदी ने कहा कि भारत में अब भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो यह साबित करने की कोशिश करते रहते हैं कि वे भारतीय हैं। कभी उनके घरों को जलाने की धमकी मिलती है, तो कभी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हाईवोल्टेज
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हाईवोल्टेज माना जाता है। अफरीदी की इस बयान ने दोनों देशों के फैंस के बीच बहस और तेज कर दी है। दरअसल, 14 सितंबर को दुबई में होने वाला यह मैच एशिया कप का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब देखना होगा कि पाक के खिलाड़ी मैदान पर अपनी बैट और बॉल से जवाब देते हैं या फिर उनके एक बार भारतीय टीम से मुंह की खानी पड़ेगी।