
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Asim Munir ने अमेरिका...
Asim Munir ने अमेरिका से दी भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी, जानें क्यों साइलेंट हैं डोनाल्ड ट्रंप?

नई दिल्ली। पाकिस्तान आर्मी के चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने हाल ही में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। असीम मुनीर ने कहा पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है। अगर पाकिस्तान को कोई डुबोने की कोशिश करेगा, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे। लेकिन सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर है। ट्रंप आखिर मुनीर की गीदड़भभकी पर साइलेंट क्यों हैं?
क्या बोला असीम मुनीर
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने गीदड़भभकी दी है कि 'अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हुआ तो वो इस पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध में झोंक देंगे।' मुनीर ने आगे कहा कि भारत सिंधु नदी पर डैम बनाने जा रहा है। पहले डैम बनने दीजिए फिर हमें उसे मिसाइल अटैक कर तोड़ देंगे।
अमेरिका में बैठकर परमाणु अटैक की धमकी क्यों?
असीम मुनीर ने ये गीदड़भभकी तब दी है जब भारतीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर पाकिस्तान से आतंकी हमले होते हैं तो फौरन हमले किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में गये लोगों को अपना मोबाइल अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी और असीम मुनीर ने जो कहा है इसका वीडियो नहीं बनाने दिया गया है। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने कहा है कि असीम मुनीर ने अस्तित्व का खतरा होने पर परमाणु बम चलाने की धमकी दी है।
ट्रंप के साइलेंट होने की क्या है वजह?
जानकारी के मुताबिक मुनीर ने परमाणु अटैक की गीदड़भभकी अमेरिका में दी है। जिससे एक सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उठता है मुनीर जिस तरीके से अमेरिका में बैठकर आधी दुनिया को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है, उस पर अमेरिका की सरकार साइलेंट क्यों है।
मुनीर के मुद्दे पर आंख मूंदने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 3 बड़ी प्रस्तावित डील है।
- दरअसल ट्रंप चाहते हैं कि पाकिस्तान नए सिरे से अमेरिका से हथियार खरीदे। 2019 से 2024 तक पाकिस्तान ने जितने भी हथियार खरीदे, उनमें से 80 प्रतिशत चीन निर्मित हैं।
- इतना ही नहीं, ट्रंप पाकिस्तान में क्रिप्टो को लेकर मुनीर से डील कर रहे हैं। इस डील का सीधा फायदा जूनियर ट्रंप को होगा। जूनियर ट्रंप वर्ल्ड लिबर्टी फाउंडेशन के प्रमुख हैं। इस ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के साथ एक समझौता किया है। मुनीर इस काउंसिल के सर्वे-सर्वा हैं।