
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ASSAM: बीजेपी ने...
ASSAM: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट एक साथ जारी की, जानें सीएम हिमंता कहां से चुनाव लड़ेंगे

दिसपुर। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट एक साथ जारी की है। बता दें कि असम में 9 अप्रैल 2026 को चुनाव होने वाला है। इस सूची में पार्टी ने कुल 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें 88 नामों की शुरुआती घोषणा हुई थी और बाकी जल्द पूरी हुई। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
सीएम हिमंता जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। ये उनकी पुरानी सीट है और वो यहां से लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं।
प्रद्युत बोरदोलोई को मिली बड़ी सीट
कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दिसपुर असम की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है. प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बुधवार को हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की।




