Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

विधानसभा चुनाव के लिए असम कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी! गौरव गोगोई सहित इन नेताओं का नाम शामिल

Shilpi Narayan
3 March 2026 9:09 PM IST
विधानसभा चुनाव के लिए असम कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी! गौरव गोगोई सहित इन नेताओं का नाम शामिल
x

गुवाहाटी। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। साथ ही नेताओं के बीच बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

पहली लिस्ट में 42 प्रत्याशियों के नाम

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 42 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट में सबसे अहम नामों में से एक असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है, जो असम की जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

इन नेताओं का नाम शामिल

कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में प्रत्याशियों की बात करें तो इसमें बरपेटा सीट से महानंदा सरकार, हाजो-सुआलकुची सीट से नंदिता दास, कमलपुर सीट से सत्यब्रत कलिता, दिसपुर सीट से मिरा बोरठाकुर गोस्वामी, बरखेत्री सीट से दिगांत बर्मन, नलबारी सीट से अशोक कुमार सरमा, टिहू सीट से रतुल पटवारी, सिपाझार सीट से बिनंदा कुमार सैक्य, जागीरोड सीट से बाबुल दास, राहा सीट से उत्पल बनिया, बरछला सीट से रिपुन बोरा, बिहपुरिया सीट से नारायन भुईयां, जोनई सीट से राजकुमार मेडक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

Next Story