Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, हत्या तो की ही, उसके बाद कितना दिल दहला देने वाला काम

DeskNoida
15 July 2025 10:40 PM IST
शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, हत्या तो की ही, उसके बाद कितना दिल दहला देने वाला काम
x
पुलिस के अनुसार, महिला ने रविवार को जलुकबाड़ी थाने में आत्मसमर्पण कर हत्या की बात कबूल की। मृतक पेशे से कबाड़ का व्यापारी था।

गुवाहाटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने रविवार को जलुकबाड़ी थाने में आत्मसमर्पण कर हत्या की बात कबूल की। मृतक पेशे से कबाड़ का व्यापारी था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला ने दावा किया कि 26 जून की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस दौरान उसका पति नशे में था और गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।"

महिला ने खुद ही घर के परिसर में करीब चार से पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा और पति के शव को उसमें दफना दिया। यह घर गुवाहाटी के पांडु इलाके में स्थित है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें शक है कि इस हत्या में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अकेले महिला के लिए इतना गहरा गड्ढा खोदना और शव दफनाना संभव नहीं लगता। हमारे पास कुछ सुराग हैं, जिन पर काम चल रहा है।"

उन्होंने यह भी बताया कि महिला ने सामने तब आकर कबूलनामा किया, जब उसके देवर ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।

शुरुआत में महिला ने अपने परिवार और पड़ोसियों से कहा था कि उसका पति केरल काम पर गया है और फिर वह खुद भी छिप गई थी।

Next Story