
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अंतरिक्ष यात्री...
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज शाम पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें इसके बाद का उनका अगला कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और ISRO मिशन पायलट शुभांशु शुक्ला भारत वापस आ गए हैं। शुभांशु शुक्ला का रविवार सुबह आगमन हुआ, जहां दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं शुक्ला आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला और पीएम की मुलाकात आज शाम में 5 बजे से 7 बजे के बीच हो सकती है।
22-23 अगस्त को ISS समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली लौटेंगे
वहीं शुक्ला आज पीएम से मुलाकात के बाद शुक्ला होमटाउन लखनऊ जा सकते हैं। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि 22-23 अगस्त को ISS समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली लौटेंगे। मिली जानकारी के अनुसार संसद में ISS यात्रा और उसके बाद की वापसी पर व्यापक चर्चा होगी। यह सत्र भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 में इसकी भूमिका विषय पर आधारित है।
दो सप्ताह तक ISS पर मिशन संचालित किया
बता दें कि इस अवसर पर केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन मौजूद थे। वहीं शुक्ला की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की वैज्ञानिक दृष्टि और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। शुक्ला ने Axiom Mission‑4 के तहत जून-जुलाई में लगभग दो सप्ताह तक ISS पर मिशन संचालित किया, जिसमें उन्होंने 60 से ज्यादा प्रयोगों का संचालन किया, जिनमें से कुछ सीधे ISRO‑निर्देशित थे।